Monday, April 26, 2010

विश्वास नगर के लोगों को दिया आपदा प्रबंधन का संदेश

पूर्वी दिल्ली, जागरण संवाददाता : आपदा प्रबंधन सप्ताह के दौरान यमुनापार के निवासियों को कठपुतली शो, नुक्कड़ नाटक और मैजिक शो आदि के माध्यम से आपदा प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भी लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आपदा प्रबंधन की जागरूकता गाड़ी रविवार को विश्वास नगर में भीष्म रोड चौक, 18 क्वार्टर रोड पर पहुंची। यहां पर आरडब्ल्यूए के महासचिव ललित मोहन शर्मा के सहयोग से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने विपरीत स्थितियों से मुकाबला करने वाले ट्रिक्स के बारे में जाना। यहां क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसके बाद जागरूकता गाड़ी राम विहार पहुंची। जहां पर आरडब्ल्यूए के सहयोग से आपदा जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोपहर बाद जागरूकता गाड़ी रामलीला पार्क गांधी नगर, छाछी बिल्डिंग कृष्णा नगर मार्केट पहुंची। यहां लोगों को जागरूक करने के बाद जागरूकता गाड़ी विवेक विहार इलाके में रामलीला मैदान मुकेश नगर, विश्वकर्मा नगर स्थित प्रतापखंड और झिलमिल कॉलोनी पहुंची। इन जगहों पर भी लोगों को जागरूक करने के लिए पर्चे वितरित किए गए। शाम के समय जागरूकता गाड़ी अग्रवाल फन सिटी मॉल पहुंची, यहां पर पहले से ही आपदा प्रबंधन जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

Courtsey: Dainik Jagran 26-04-2010

Regards

LALIT MOHAN SHARMA
General Secretary
Vishwas Nagar RWA

No comments:

Post a Comment